रांची 11 सितंबर 2020 City On Click:
सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू और जामा से पार्टी की विधायक सीता सोरेन ने पार्टी के महासचिव विनोद पाण्डेय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने विनोद पाण्डेय पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन को पत्र लिख कर मामले को संज्ञान में लेने का आग्रह किया है। सीता सोरेन ने यह पत्र अपने पति और शिबू सोरेन के बड़े बेटे दिवंगत दुर्गा सोरेन की 52वीं जयंती के मौके पर लिखकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि पार्टी महासचिव विनोद पांडेय उन कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं जिनसे वह मुलाकात करती हैं। उन्होंने कहा कि यह पार्टी गुरुजी शिबू सोरेन और उनके पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के खून-पसीने से सींची गई है। लेकिन झामुमो को चंद लोग अपनी जेबी संस्था बनाने की मंशा से काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों चतरा के आम्रपाली परियोजना के विस्थापितों के निमंत्रण पर वह सीसीएल के खिलाफ बैठक में शामिल होने गई थीं। उसी दौरान विनोद पांडेय के इशारे पर वहां के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार प्रजापति ने सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनसे मुलाकात नहीं करने का फरमान सुनाया। इस दौरान उनसे मिलने वाले सभी कार्यकर्ताओं को साजिश के तहत विनोद पांडेय के आदेश पर वहां के जिलाध्यक्ष ने निष्कासित कर दिया। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ भी विनोद पांडेय ने केंद्रीय कार्यालय के नाम कुछ लिखवा कर रखा है।
गुरु जी फैसला करेंगे : सीता सोरेन के पत्र पर महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यदि पत्र पार्टी के अध्यक्ष को प्रेषित किया गया है तो वही फैसला करेंगे। झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। इस मसले को आपस में मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा।
ivermectin cost canada
ivermectin 1 topical cream
buy chloroquine online
chloroquine covid19