रांची 1 फरवरी 2021 City On Click:
केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने सोमवार को संसद में वित्तवर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद से ही सत्ताधारी दलों और विपक्ष की ओर से प्रतिक्रिया आ रही है। अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी बजट पर प्रतिक्रिया दी है। सोरेन ने प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान पर तंज भी सका।
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अब आत्मनिर्भर भारत अभियान आत्म बेचो भारत सा हो गया है। दुमका हवाई अड्डा पर पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में जो मुझे पता चला है कि अब नौकरीपेशा वालों की भी खैर नहीं है।
यह आत्म-बिक्री बजट है। सिर्फ़ निजीकरण पर केंद्रित है। देश की सारी संपत्ति बेचने पर केंद्र सरकार तुली है। बैंक से लेकर बंदरगाह बिक रहा है। एयरपोर्ट-रेलवे बिक रहा है। रोज़गार के अवसर बढ़ाने को लेकर कुछ नहीं, बीमार/बंद इकाइयों के लिए कुछ नहीं है।
सोरेन ने कहा कि मनरेगा पर कुछ नहीं है। गरीब और मध्यम परिवारों की क्रय शक्ति बढ़ाने को लेकर भी कुछ नहीं है। उल्टा, पेट्रोल और डीजल पर एग्रीकल्चर सेस लगाया जा रहा है। इस बजट में वही राज्य केंद्रित हैं जहाँ चुनाव होने वाले हैं। झारखण्ड को सिर्फ़ निराशा हाथ लगी है।
अब डेविडेंड(लाभांश) में हिस्सेदारी लेने की भी सरकार ने तैयारी कर रखी है। पेट्रोल डीजल में तो सेस बढ़ ही गया है। 4 रुपए तक सेस बढ़ गया। गरीबों की मनरेगा योजना में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। आत्म निर्भर भारत तो इतनी बार बोला गया है कि अब वो आत्म बेचो भारत सा हो गया है।
tricor canada tricor canada tricor canada
tricor tablets tricor 160 mg australia order tricor