रांची 7 फरवरी 2021 City On Click:
झारखंड में शनिवार को मौसम एक बार फिर बदल गया। राज्य के कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बारिश भी हुई। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिरे। इससे ठंड एक बार फिर बढ़ गई है।
मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश में कायम साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ के प्रभाव में शनिवार को रांची समेत डालटनगंज, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा और लोहरदगा में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश डालटनगंज में 0.1 मिमी दर्ज की गई। बारिश के बाद हवा का बहाव आरंभ हुआ, जिस वजह से शाम के बाद लोगों ने ठंड महसूस की। संबंधित इलाके में शुक्रवार को रात से ही आसमान में बादल छाने लगे थे, जो शनिवार को दिन में और गहरे हो गए थे। अगले दो से चार दिन में एक बार फिर से न्यनूतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आएगी। इससे आमजन फिर ठंड महसूस करेंगे। सुबह में कई इलाके में कोहरा और धुंध भी कायम रहेगा।
कई इलाके में शीतलहर चलने के आसार
झारखंड के उत्तरी और मध्य क्षेत्र के जिले रांची, डालटनगंज, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, गुमला, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। आठ फरवरी को उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम जिले गुमला, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा में कहीं-कहीं शीतलहर चल सकती है। मौसम पूर्वानुमान में रविवार को रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां का न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेसि के बीच रहेगा। राज्य के शेष अन्य जिले का न्यनूतम तापमान नौ से दस डिग्री के बीच रहेगा।
मौसम पूर्वानुमान में सात, आठ और नौ फरवरी तक राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा। सिस्टम के समाप्त होते ही एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आएगी। इसके साथ ही रांची समेत राज्य के कई इलाके में सुबह में कोहरा और धुंध कायम रहेगा और ठंड बढ़ेगी। हालांकि सूर्योदय के बाद धुंध छंट जाएगा।
best price usa tadalafil
how to get cialis prescription online
ordering viagra online
est il illegale d inporter du viagra au canada bus Cex
cash loans online bad credit
payday loans no checking account
viagra andorre pharmacieOrcp25w vllxoh buy cialis. blood pressure drug recall describe why healthcare decisions can change as circumstances change.
purchase cialis online when will generic cialis be available in australia how can you get viagra
how long for viagra to work
canadian pharmacy
Куплю дом Красноярск