जामताड़ा 7 जून 2020 City On Click:
झारखंड के जामताड़ा में आज कोरोना वायरस के दो नए मरीज मिले हैं। दोनों नए प्रवासी हैं और दो सप्ताह पहले अपने घर लौटे हैं। घर आने के बाद दोनाें को क्वारंटाइन में रखा गया था। आज उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। अब झारखंड में कोरोना वायरस के कुल 1030 मामले हो गए हैं।
बता दें कि शनिवार को भी राज्य में 90 नए पॉजिटिव केस मिले थे। अब झारखंड में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 550 हो गई है। इसके अलावा 473 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं। राज्य में 7 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। रविवार को जामताड़ा में मिला मरीज मिहिजाम का रहने वाला है। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद दोनों को कोविड अस्पताल भेज दिया गया है।